Haryana
Trending

तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी ने गुरु पूर्णिमा पर लगाई छबील।।

तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी ने गुरु पूर्णिमा पर लगाई छबील।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- तृप्ता वेल्फयेर सोसायटी की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिव चौक पर छबील लगाकर राहगिरों की प्यास बुझाई गई। सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा ने कहा कि पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने वेदों का संकलन और विभाजन कर मानवता को ज्ञान का मार्ग दिखाया। इस महान कार्य के कारण वे आदि गुरु के रूप में पूजे जाते हैं और उनके सम्मान में ही इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि गुरु हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। गुरुओं का मार्गदर्शन हर व्यक्ति के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। गुरु पूर्णिमा का महत्व हमारे जीवन में अत्यंत गहरा है। यह दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने वेदों का विभाजन किया और महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना की। उन्हें आदि गुरु माना जाता है। इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। गुरु न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन को सही दिशा भी दिखाते हैं। यही वजह है कि गुरु पूर्णिमा को ज्ञान, सम्मान और आत्मचिंतन का पर्व माना जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button