Haryana
Trending

फरीदाबाद का दौरा कर शिक्षा में गुणवत्ता सुधार को लेकर बैठक की।।

फरीदाबाद का दौरा कर शिक्षा में गुणवत्ता सुधार को लेकर बैठक की।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- विधानसभा की शिक्षा और तकनीकी शिक्षा कमेटी ने आज फरीदाबाद का दौरा कर शिक्षा में गुणवत्ता सुधार को लेकर बैठक की। कमेटी के अध्यक्ष विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में 11 विधायकों ने शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अध्यक्ष रामकुमार कश्यप ने कहा कि शिक्षा के सुधार में कई तरह की खामियां पाई गई हैं। जिन्हें सुधारने का आश्वासन डीसी की तरफ से दिया गया है। उन्होंने कमियों को गिनाते हुए कहा कि स्टाफ की कमी सबसे ज्यादा दिखाई दी है। इसे 3 महीने में पूरा करने का कमेटी को आश्वासन मिला है। उन्होंने माना कि पूरी तरह से कमियों को दूर नहीं किया जा सकता लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर बढ़ाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि जेसी बोस यूनिवर्सिटी के दूसरे कैंपस बनाने को भी लेकर चर्चा की गई है। अब तक कैंपस की जगह के लिए CLU नहीं मिला था लेकिन संबंधित विभागों से बातचीत कर जल्दी कैंपस का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 महीने के अंदर यदि सुधार नहीं होता है तो इसका जवाब भी कमेटी द्वारा मांगा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button