बाबा तारा जी की कुटिया में बच्चों के लिए झूलों की सौगात, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर II
बाबा तारा जी की कुटिया में बच्चों के लिए झूलों की सौगात, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- हरियाणा के सिरसा जिले की रानियाँ रोड पर स्थित ब्रह्माकोटिनायक श्री बाबा तारा जी की कुटिया एक अद्वितीय धार्मिक स्थल के रूप में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। यद्यपि पहले भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती थी, लेकिन आजकल बच्चों का रुझान भी यहां विशेष रूप से देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में उल्लेखनीय है कि श्री बाबा तारा जी की कुटिया के रामबगीची परिसर में बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ आए बच्चे भी इस धार्मिक यात्रा का आनंद उठा सकें। यह पहल श्रद्धालुओं के अनुभव को और अधिक सुखद बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस पुनीत कार्य का श्रेय श्री बाबा तारा जी की कुटिया के मुख्य सेवक श्री गोबिंद कांडा जी एवं पूर्व गृहराज्य मंत्री व हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के सुप्रीमो श्री गोपाल कांडा जी को जाता है।। #newstodayhry @newstodayhry



