Haryana
Trending

भडोलियांवाली में जिला स्तरीय गतका प्रतियोगिता, दशमेश स्कूल के खिलाड़ियों ने मारी बाज़ी II

भडोलियांवाली में जिला स्तरीय गतका प्रतियोगिता, दशमेश स्कूल के खिलाड़ियों ने मारी बाज़ी II

कालांवाली-(पवन शर्मा):- हरियाणा गतका एसोसिएशन द्वारा गांव भडोलियांवाली में जिला स्तरीय गतका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सिरसा जिले के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसोसिएशन के महासचिव और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गतका कोच बलतेज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप के लिए हुआ है। गुरुद्वारा साहिब चोरमार के प्रबंधन में संचालित दशमेश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पांच खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त किए। जिसमें अंडर-17 सिंगल स्टिक मुकाबले में मनिंदर सिंह ने पहला और अर्शदीप सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 सिंगल स्टिक मुकाबले में मनमीत सिंह ने पहला और खुशमीन सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। जसकीरत सिंह ने अंडर-14 फ्री स्टिक मुकाबले में दूसरा स्थान पाया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गुरुद्वारा साहिब चोरमार के मुख्य सेवादार संत बाबा गुरपाल सिंह, स्कूल डायरेक्टर डॉ. गुरप्रीत कौर और प्रिंसिपल सुमन शर्मा ने बधाई दी। संत बाबा गुरपाल सिंह ने कहा कि गतका हमारे गुरुओं की दी हुई युद्ध कला है। यह आत्मरक्षा और धार्मिक परंपरा दोनों के लिए जरूरी है। दशमेश स्कूल के खिलाड़ी कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। इस बार भी जिला स्तर पर उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button