भिवानी में वर्ल्ड स्किन हेल्थ डे पर पहल निशुल्क त्वचा जांच शिविर आयोजित।।
भिवानी में वर्ल्ड स्किन हेल्थ डे पर पहल निशुल्क त्वचा जांच शिविर आयोजित।।
भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में वर्ल्ड स्किन हेल्थ डे पर पहल निशुल्क त्वचा जांच शिविर आयोजित। बदलते मौसम में लोगो को हो रही फंगल इन्फेक्शन जैसी बीमारियां।संस्था का लक्ष्य इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए देशभर में सबसे अधिक स्किन हेल्थ कैंप लगाए।त्वचा रोग होने पर समय रहते सही डॉक्टर की ले सलाह। वर्ल्ड स्किन हेल्थ डे को लेकर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट वेनेरियोलॉजिस्ट्स एंड लेप्रोलॉजिस्ट (IADVL) के राष्ट्रीय आह्वान पर भिवानी में रविवार को निशुल्क त्वचा जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डाक्टर साक्षी सिंगला द्वारा भिवानी के नया बाजार में उत्तमी बाई स्कूल में लगाया गया IADVL हर साल विश्व त्वचा स्वास्थ्य दिवस मनाती है। इस बार संस्था का लक्ष्य इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए देशभर में सबसे अधिक स्किन हेल्थ कैंप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना है। इसका उद्देश्य आमजन को त्वचा, बाल, नाखून और जननांग रोगों के प्रति जागरूक करना, प्रारंभिक जांच करना और उचित उपचार के लिए प्रेरित करना है। शिविर में त्वचा रोग, एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन, पिगमेंटेशन, मुहांसे, बालों की समस्याएं जैसे झड़ना, समय से पहले सफेद होना आदि की जांच और परामर्श प्रदान किया गया । यथासंभव निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई डॉ. साक्षी ने कहा कि त्वचा रोगों का समय पर इलाज जरूरी है। बिना विशेषज्ञ सलाह के उपचार से समस्या बढ़ सकती है। IADVL का ध्येय है कि स्वस्थ त्वचा, स्वस्थ शरीर, और स्वस्थ राष्ट्र। उन्होंने आमजन से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की।। #newstodayhry @newstodayhry



