कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सांप दिखने से हड़कंप ,कड़ी मशक्कत के बाद स्नेक मैन गुलशन ने किया काबू।।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सांप दिखने से हड़कंप ,कड़ी मशक्कत के बाद स्नेक मैन गुलशन ने किया काबू।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सांप दिखने से हड़कंप ,कड़ी मशक्कत के बाद स्नेक मैन गुलशन ने किया काबू। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सांप देखने से हड़कंप मच गया सांप कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट में देखा गया इसके बाद वहां परिसर में हड़कंप मच गया सांप की सूचना स्नेक मैन गुलशन को दी गई जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और सांप को काबू किया,जिसके बाद वहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली। स्नेक मैन गुलशन ने बताया कि सावन के महीने में बरसात होने से सांपों के बिल में पानी चला जाता है जिस कारण सांप बाहर आ जाते हैं ऐसे में हम सबको चाहिए कि हम अपने घर व आसपास की सफाई रखें।उन्होंने विश्विद्यालय से मिले सांप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसकी लंबाई करीब 5 फीट है लेकिन यह ज्यादा जहरीला नहीं है इससे इन्फेक्शन हो सकता है लेकिन जान बच जाती है।। #newstodayhry @newstodayhry



