मोबाइल चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार II
मोबाइल चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- थाना ऐलनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई मोबाइल चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत मे भेजा। एकआरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार थाना ऐलनाबाद पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में खुलासा करते हुए एक और आरोपी परमजीत सिहं की पहचान करके गिरफ्तार किया है । दिनांक 20.04.2025 को शिकयतकर्ता मोहन पुत्र सुंदर सिंह निवासी वार्ड नं. 17 ऐलनाबाद ने थाना में शिकायत दी थी कि दिनांक 10.04.2025 की रात उसके घर से VIVO कंपनी का मोबाइल फोन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए व इसी रात वार्ड नं. 1 निवासी नरेश कुमार का भी मोबाइल चोरी हुआ था। प्रबन्धक थाना प्रभारी उप नि0 प्रगट सिह ने बताया कि स0उ0नि0 विजय सिहं ने अनुसन्धान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी परमजीत सिहं पुत्र जोगिन्द्र सिहं वासी मौजु की ढाणी को काबू किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह वारदात अपने साथी गुरभेज सिहं पुत्र गुरमीत सिह वासी तलवाडा झील जिला हनुमानगढ के साथ मिलकर अंजाम दी थी । चोरीशुदा मोबाइल फोन पहले ही गुरभेज सिहं से बरामद किया जा चुके है । आरोपी को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत जेल सिरसा मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



