Haryana
Trending

सावन महीने के पहले सोमवार को शुरू हुई बरसात से ओढ़ा क्षैत्र में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया।।

सावन महीने के पहले सोमवार को शुरू हुई बरसात से ओढ़ा क्षैत्र में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया।।

कालांवाली-(पवन शर्मा):- सावन महीने के पहले सोमवार को शुरू हुई बरसात से ओढ़ा क्षैत्र में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। ओढ़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर सड़क के दोनों ओर दो दो फुट गहरा पानी भर गया। सड़क के किनारे बनाया गया बरसाती नाला और बोरवेल बन्द होने के कारण पानी की कहीं भी निकासी नही है। राष्ट्रीय राजमार्ग की कारगुजारी का खामियाजा ओढ़ां वासी तो बहुत सालों से भुगत ही रहे हैं इसके साथ-साथ आज दूर दराज से आने वाले वाहन चालक भी इसमें पिस गए क्योंकि बस स्टैंड के सामने मुख्य मार्ग और सर्विस मार्ग के दोनों तरफ पानी भर जाने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पानी इतना ज्यादा था कि बस और ट्रक जैसे बड़े वाहनों को छोड़कर बाकी सभी दो पहिया व चार पहिया वाहन पानी के बीच में बंद हो गए। बहुत से वाहन चालक दूसरों से घक्का लगवाते देखे गए और काफी संख्या में चालक गाड़ियों के बोनट उठाकर पानी सुखाने का प्रयास करते देखे गए। इसके साथ-साथ गांव में निचले स्थानों में पानी भरकर लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। क्योंकि पानी समेटने के लिए बने हुए जोहड़ सिकुड़ कर छोटे हो गए हैं और उनमें पानी सोखने की क्षमता समाप्त हो गई। दूसरी तरफ अच्छी-खासी बरसात होने से किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। क्योंकि नहरों में पानी नहीं के बराबर आया जिससे नरमा की फसल की बिजाई प्रभावित हुई थी अब जितनी बिजाई हुई है वह फसल अच्छी तरह से ग्रोथ करेगी। बिना पानी के चारों ओर सुखा पड़ा था जो कि दस दिन पूर्व हुई सीमित बारिश से चारों तरफ हरियाली दिखाई देने लगी है। किसानों ने बताया कि जितनी भी बारिश हुई है उससे फसलों को बहुत फायदा मिलेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button