Haryana
Trending
बड़ागुढ़ा में बारिश बनी आफत, खेत-स्कूल सब जलमग्न II
बड़ागुढ़ा में बारिश बनी आफत, खेत-स्कूल सब जलमग्न II


बड़ागुढ़ा-(गुरनेब सिंह दंदीवाल):- बड़ागुढ़ा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते जगह जगह जलभराव हो गया है। खेतों में भी जलभराव होने से किसानों द्वारा अपनी फसलों में से ट्रेक्टर द्वारा वर्मा चलाकर ओवर फ्लो पानी निकाला जा रहा है। लेकिन बार बार हो रही बारिश के कारण फिर वही स्थिति बन जाती है। मूसलाधार बारिश को लेकर यहाँ पहले लोग खुश थे वही आफत बनती नजर आ रही बारिश से ऊब चुके हैं। वही रिहायशी इलाकों में भी नीचले भागों में जलभराव से परेशान आई, नागोकी ,नेजाडेला खुर्द व कलां तथा बप्पां राजकीय विद्यालयों में भी जलभराव हुआ II #newstodayhry @newstodayhry



