Haryana
Trending

एक ही रात दो वारदातें: यमुनानगर में उद्योगपति और व्यापारी के घर चली गोलियां।।

एक ही रात दो वारदातें: यमुनानगर में उद्योगपति और व्यापारी के घर चली गोलियां।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर में बीती रात दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की घटनाओं ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। पहली घटना आईटीआई के पास स्थित शम्मी इंडस्ट्रीज (जमूना इंजीनियरिंग कंपनी) के मालिक के घर पर हुई, जबकि दूसरी घटना सरोजनी कॉलोनी फेस-2 में एक कपड़ा व्यापारी के घर पर हुई। दोनों घटनाओं में पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी ह। पहली वारदात रात करीब दस बजे हुई, जब बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गुरदीप सिंह के घर के बाहर बने ऑफिस के शटर पर चार से पांच राउंड फायरिंग की। गोलियों से शटर में छेद हो गए और शीशे का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। धमाकों की आवाज सुनकर घर के सदस्य बाहर निकले और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की चार डायल 112 गाड़ियां, गांधी नगर थाना, सीआई-1 और सीआई-2 टीमें मौके पर पहुंचीं। एएसपी अमरिंद्र सिंह ने स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने चार खोखे बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मालिकों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है दूसरी घटना, पहली घटना के 15-20 मिनट बाद सरोजनी कॉलोनी फेस-1 में एक कपड़ा व्यापारी रवि के घर पर हवाई फायर किया गया। मोहल्ले में उस वक्त बिजली गुल थी और व्यापारी घर में खाना खा रहा था। इस व्यापारी को पूर्व में धमकियां मिल चुकी हैं और उसे पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई थी। फायरिंग की सूचना पर पुलिस की टीमें और एएसपी अमरिंद्र सिंह वंहा भी मौके पर पहुंचे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button