Haryana
Trending

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्राम रूसल्ला में आगमन हुआ।।

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्राम रूसल्ला में आगमन हुआ।।

अशोकनगर-(पवन कुमार लोधी):- ग्राम रूसल्ला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत, जनसेवा मित्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्राम रूसल्ला में आगमन हुआ। इस अवसर पर जनसेवा मित्र संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया और अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव दिलीप कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनसेवा मित्रों की बहाली का मुद्दा उठाया। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस विषय में सरकार जल्द निर्णय लेने जा रही है। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष पवन पाल, जनसेवा मित्र Er. ब्रमेश लोधी, सुनील यादव, जमी़ल अली, अफजल खान, धर्मेंद्र लोधी, सचिन नरवरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि प्रदेश में लगभग 9300 जनसेवा मित्रों की नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इन जनसेवा मित्रों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की डोर-टू-डोर जानकारी जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई थी। विशेष रूप से लाडली बहना योजना को कम समय में लागू कराने में उनकी सक्रिय भूमिका रही, जिसकी कई बार खुले मंच से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सराहना की गई थी। वर्तमान में सभी जनसेवा मित्र पुनः बहाली की मांग को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button