निजी स्कूलों ने स्कूल बंद रख कर सीएम के नाम सौंपा प्रशासन को ज्ञापन।।
निजी स्कूलों ने स्कूल बंद रख कर सीएम के नाम सौंपा प्रशासन को ज्ञापन।।


हिसार-(निकुंज गर्ग):- हिसार के एक गांव के निजी स्कूल के प्रचार्य की हत्या किए जाने के मामले में बेशक सम्बंधित जिला पुलिस ने आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी कर ली हो,लेकिन इस हत्याकांड के विरोध में निजी स्कूल संचालकों का आक्रोष नहीं थम रहा है। बुधवार को जिलाभर के निजी स्कूल संचालकों ने अपने-अपने स्कूलों को बंद रख इस हत्या को लेकर आक्रोष जताया। इस दौरान निजी स्कूल संचालक अपनी सुरक्षा को लेकर भी काफी गंभीर दिखे और उन्होंने सीएम के नाम एक ज्ञापन यहां जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर प्रशासन को सौंपा। निजी स्कूल संचालकों के इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्राईवेट स्कूल शिक्षक संघ के जितेन्द्र लाठर व रमेश रोहिला द्वारा किया गया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र लाठर ने इस मौके पर प्राइवेट स्कूलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो हमे राष्ट्र निर्माता का खिताब दिया जाता है और दूसरी तरफ हमारी सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा कि कई प्राईवेट स्कूलों के संचालक तो ऐसे है जिनकी दूसरी पीढ़ी इस दिशा में पढाई के क्षेत्र में राष्ट्र की सेवा कर रही है। लेकिन इन सबके बावजूद भी हम अपनी ही सुरक्षा को लेकर भयभीत है। इसलिए सरकार को चाहिए प्राईवेट स्कूलों के बाहर पुलिस सुरक्षा बढाई जाए। दिनभर पीसीआर की गश्त बढ़ाई जाए और छुट्टी के समय भी पुलिस स्कूलों की सुरक्षा पर ध्यान दे। रमेश रोहिला ने इस मौके पर मीडिया के मुखातिब होकर सरकार पर प्राईवेट और सरकारी स्कूलों के प्रति दोहरा मापदंड अपनाने का सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है। सरकारी स्कूलों के लिए अलग नीयम है तो प्राईवेट स्कूलों के लिए सरकार ने अलग से नियम बना रखे है। सरकार से उनकी मांग है कि सरकार इस भेदभाव को खत्म करे। उन्होंने यह भी कहा कि हिसार के गांव में निजी स्कूल के प्राचार्य की जिस तरह से हत्या की गई है उसके बाद से अपनी सुरक्षा को लेकर निजी स्कूल वाले काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सरकार ने कानून बना रखा है उसी तरह से उनकी भी मांग है कि निजी स्कूलों की सुरक्षा के लिए सरकार कोई कानून बनाए।। #newstodayhry @newstodayhry



