भोले के लाडले की ओर से इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया।।
भोले के लाडले की ओर से इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- भोले के लाडले” की ओर से इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्रुप के 32 सदस्य हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने के लिए सिरसा से रवाना हुए। इस बार की विशेष बात यह रही कि कावड़ यात्रा की शुरुआत श्री बाबा तारा जी कुटिया से की गई, जहां से मुख्यसेवक श्री गोबिंद कांडा ने विधिवत रिबन काटकर यात्रा को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि वे हर साल भावपूर्वक कावड़ लाते हैं और इस बार तीसरी बार गंगाजल लाने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्री बाबा तारा जी कुटिया से इस पवित्र यात्रा की शुरुआत करना हमारे लिए गर्व और श्रद्धा का विषय है। उन्होंने श्री गोबिंद कांडा द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए विशेष आभार जताया। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने यात्रा पर रवाना हो रहे सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भोले के लाडले ग्रुप की ओर से तीसरी कावड़ यात्रा निकाली जा रही है, यह अत्यंत पुण्य और भक्ति का कार्य है। मैं सभी युवाओं को दिल से बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि भोलेनाथ की कृपा सदैव इन पर बनी रहे। उन्होंने ग्रुप को ₹21,000 की सहयोग राशि भी भेंट की ताकि उनकी यात्रा सुगम और सफल हो सके। कावड़ियों का उत्साह, भक्ति और समर्पण देखते ही बनता था। ढोल-नगाड़ों और ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत हुई, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भोले के लाडले ग्रुप को शुभकामनाएं दीं।। #newstodayhry @newstodayhry



