Haryana
Trending

नहर में मिला 25 वर्षीय लड़की का शव।।

नहर में मिला 25 वर्षीय लड़की का शव।।

इंद्री-(विजय कम्बोज):- इन्द्री के गांव खेड़ी मान सिंह के पास नहर में एक लडक़ी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह के समय जब ग्रामीण नहर के किनारे घूम रहे थे तो उन्होंने नहर में से एक शव को आते देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व गोताखोर टीम को दी। देखते ही देखते वहां लोगों का जमावड़ा हो गया। गौरतलब है कि कल दो लड़कियों के नहर में डूबने का मामला भी सामने आया था। अंदेशा यह लगाया जा रहा था कि यह शव उन्हीं लड़कियों में से एक का हो सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि नहर में पानी का बहाव बहुत तेज है। शव को ग्रामीणों ने पुल के नजदीक देखा था। पानी के तेज बहाव के चलते हमारी टीम द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद शव को किनारे पर लगाया। शव लडक़ी का है जोकि देखने से ऐसा लग रहा है कि यह पांच से छह दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि इस लडक़ी के हाथ पर गुडु लिखा हुआ है ओर दिल का निशान भी बना हुआ है। गले में लाल रंग की मोतियों की माला व पैर पर काले रंग का धागा बंधा हुआ है। लडक़ी ने जामुनी रंग का कुर्ता पहना हुआ है। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खेड़ा मान सिंह के पास एक शव तैरता हुआ जा रहा है। मौके पर आकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर कल्पना चावला मोर्चरी हाउस भिजवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निकटवर्ती थानों में सूचना दे दी है। नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button