Haryana
Trending

बारिश के बाद खेतों में जलभराव से नष्ट हुई फसल को किसान ने जोत कर आगामी फसल की तैयारी।।

बारिश के बाद खेतों में जलभराव से नष्ट हुई फसल को किसान ने जोत कर आगामी फसल की तैयारी।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गाँव सुखचैन में बारिश के बाद खेतों में जलभराव से नष्ट हुई फसल को किसान ने जोत कर आगामी फसल की तैयारी कर दी है। इस बार जलभराव के कारण ग्वार, नरमा की फसल बर्बाद हो गई थी, । धीरे धीरे फसल मुरझा रही थी इसलिए खेतों में रोटावेटर चलाकर आगामी फसल की तैयारी कर दी है इस सबंध में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा , कालांवाली की और से कुलदीप सिंह सुखचैन ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि गाँव के आसपास नीचले भागों में जलभराव के कारण फसलों में जलभराव हो गया था। फसलें मुरझाने लगी थी इसलिए किसान बलजीत सिंह सुपुत्र नछतर सिंह सुखचैन ने भी अन्य किसानों की तरह समय रहते खेतों में जलभराव के कारण रोटावेटर चलाकर जमीन को जोत दिया है ताकि आगामी कोई फसल का प्रबंध किया जा सके। किसानों ने बताया कि अभी तक कोई भी अधिकारी, राजनीतिक दलों के नेता जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचे जबकि समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया पर जलभराव से प्रभावित क्षेत्र की जानकारी खूब वायरल हुई सबको पता चला कि क्षेत्र में इस बार जलभराव से फसलें मुरझाने लगी है और नुकसान हो रहा है। चाहे किसान पानी निकाल रहे हैं फिर भी फसलें मुरझाने लगी है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button