Haryana
Trending

भिवानी में ट्रैफिक पुलिस ने की सख्ती, ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगो को किया जागरूक।।

भिवानी में ट्रैफिक पुलिस ने की सख्ती, ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगो को किया जागरूक।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में ट्रैफिक पुलिस ने की सख्ती, ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगो को किया जागरूक। पुलिसकर्मी को देखकर भागा बाइक सवार युवक। ट्रैफिक पुलिस के चालान से बचने के लिए एक्सीडेंट से बचा। ट्रैफिक पुलिस ने युवक का ऑनलाइन बिना हेलमेट का चालान काटा। चालान होने पर 90 दिन में भरे चालान, चलन नहीं भरने पर ट्रैफिक पुलिस वाहन और वाहन चालक को करेगी डिटेन। ट्रैफिक पुलिस का अभियान आगे भी रहेगा जारी। भिवानी में ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वीरवार को रोहतक गेट स्थित तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी वाहनों के दस्तावेज जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार बिना हेलमेट युवक पुलिस से बचने के लिए बाइक को दौड़ाया। इस दौरान रोंग साइड में मोटरसाइकिल दौड़ाने के कारण एक्सीडेंट होने से भी बाल-बाल बच गया। इधर, ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिल का बिना हेलमेट का चालान काटा। ट्रैफिक पुलिस के एसआई सीता राम ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रविवार को शहर के रोहतक गेट चौक पर ट्रैफिक पुलिस विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें राहगीरों को यातायात के नियमों के बारे में अवगत करवाया गया। अभियान में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत चालान किए गए। जिन वाहनों के गेट पर ब्लैक फिल्म लगी हुई , मिली उनको तुरत उतारते वाहनों के चालान किए गए।उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक भिवानी के दिशा निर्देश पर शहर भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आमजन को यातायात के नियमों के बारे जागरूक किया जा रहा है। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें यातायात के नियमों के बारे में बताया और जिन वाहन चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है, उनके तुरंत चालान किए गए हैं।उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन देने से बचना चाहिए। जिससे वह खुद के और दूसरे के जीवन को मुश्किल में डालें। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाते पाया गया तो वाहन जब्द करने के साथ-साथ बच्चों के माता-पिता पर भी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिन चालकों के चालान काटे वे 90 दिन के अंदर अपना चालान भरें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button