अदालत से बेल लेकर गायब हुआ आरोपी, हिसार पुलिस ने आखिरकार दबोचा II
अदालत से बेल लेकर गायब हुआ आरोपी, हिसार पुलिस ने आखिरकार दबोचा II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, भा.पु.से. के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा अदालत से घोषित बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पी ओ स्टाफ ने एक बेल जंपर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान वजीर पुत्र ओम, निवासी भोजराज के रूप में हुई है। आरोपी लड़ाई-झगड़े के मामले में अदालत में कार्रवाई चल रही थी। अदालत द्वारा आरोपी को बेल जंपर घोषित किया गया था। पी ओ स्टाफ ने आरोपी को काबू कर आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सदर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया है कि अदालत से फरार/बेल जंपर घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry




