Haryana
Trending

सरकारी लापरवाही से मेहला गांव के खेतों में तबाही, किसान आक्रोशित।।

सरकारी लापरवाही से मेहला गांव के खेतों में तबाही, किसान आक्रोशित।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- साल की तरह इस साल भी सरकार की लापरवाही के चलते गांव मेहला के किसानों की फसल को नुकसान पहुंचने का काम किया जा रहा है। ऐसा इसलिए कि गांव सौंटी से गांव मेहला के कई किसानों के खेतों में पाईप डालकर पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते खेतों में लगी जीरी को भी नुकसान होना शुरू हो गया है। गांव मेहला के लोगों ने आरोप लगाए कि सौंटी के पानी जोकि प्रतिदिन यूज होता है उस पानी को उनके खेतों में छोड़ा गया है, जोकि सरासर गल्त है। ग्रामीणों ने कहा कि सौंटी व मेहला के बीच लगभग 7-8 एक़ड़ जमीन है वहां गड्डा खुदवाकर पानी को छोड़ना चाहिए था, लेकिन ऐसा नही किया गया। जिसके चलते किसानों व ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इस बात को लेकर जल्द अंबाला डीसी से मिलने की बात कही है ओर पूरे मामले से अवगत करवाया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button