Haryana
Trending

गाँव झोरड़ रोही में झोरड़ रोही से फग्गू रोड़ पर 12 एकड़ पंचायती रकबे में रविवार को पहले पशु मेले का आयोजन किया गया।।

गाँव झोरड़ रोही में झोरड़ रोही से फग्गू रोड़ पर 12 एकड़ पंचायती रकबे में रविवार को पहले पशु मेले का आयोजन किया गया।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- बड़ागुढ़ा खंड क्षेत्र के गाँव झोरड़ रोही में झोरड़ रोही से फग्गू रोड़ पर 12 एकड़ पंचायती रकबे में रविवार को पहले पशु मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संत बाबा सुदामा नंद शास्त्री, बीडीपीओ अमन मित्तल, सरपंच प्रतिनिधि भगवंत सिंह, ब्लाक समिति चैयरमेन प्रतिनिधि गुरमेल सिंह, वाइस चेयरमैन अंग्रेज सिंह, कर्म सिंह ब्लॉक समिति सदस्य, नछतर सिंह पूर्व सरपंच, बाबा बिचित्र सिंह, नछतर सिंह मराड़, बीकेई नत्था सिंह प्रधान, दर्शन सिंह, गुरलाभ सिंह, सरपंच लखविंदर सिंह झिड़ी, गुरविंदर सिंह पूर्व चैयरमेन, मनजीत डुडी सरपंच भादड़ा, सरपंच बलवीर सिंह पक्का शहीदां, उपाध्यक्ष सरपंच एसोसिएशन, कुरंगावाली से सरपंच प्रतिनिधि गंडा सिंह आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ पर बुंदी आदि का प्रसाद वितरित किया गया। चाय पानी व लंगर की व्यवस्था की गई। आए गया गणमान्य लोगों सहित बीडीपीओ अमन मित्तल को मेला प्रबंधन कमेटी की और से बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। गांव झोरड़ रोही पशु मेले को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह पाया गया। प्रत्येक रविवार को लगने वाले सिरसा जिला भर में इस पशु मेला देखने के लिए आसपास गाँवों से लोगों का तांता लगा रहा। टेंट लगाकर पशुओं के लिए छाया का प्रबंध किया गया। समाचार लिखे जाने तक सुबह आज मेले पर पहले दिन पशु पालक जितेंद्र सिंह की 45000 रु में दुधारू गाय का सौदा हुआ जिसे व्यापारी सतेंदर
बीरुवाला गुड़ा ने खरीदा, जिसे मेला प्रबंधन कमेटी की और से बुका देकर हौसला अफ़ज़ाई की गई। दुसरे करीब 90000 रू की कीमत, भैंस के सौदे में प्रयास चल रहा था। मेले में गाय बेचने के अलावा अधिकतर भैंसे बेचने के लिए लोग आए (करीब 50 नग) मेले में पानी हरा चारा, चाय पानी लंगर की व्यवस्था की गई। मेले में इंट्री 50 रु रखी गई। बीडीपीओ अमन मित्तल ने बताया कि मेले में पशु बेचने और खरीदने वाले व्यापारी आदि के लिए हर संभव सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पशुओं के लिए छाया की व्यवस्था की गई। मेले में ग्राम पंचायत की ओर से करीब साढ़े 12 एकड़ की व्यवस्था की गई है। जिसमें से करीब पांच एकड़ में तारबंदी कर पशु मेले का आयोजन किया गया। आज पहला दिन है अगले रविवार को इससे बढ़कर व्यवस्था की जाएगी। पशु खरीदने बेचने वालों के धन दौलत की सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आसपास गांवों में से राजकीय पशु चिकित्सालय में से पशु चिकित्सकों की भी डयूटी लगाई जाएगी ताकि आयोजन शिविर में पशुओं के लिए निशुल्क हर प्रकार की दवाई निशुल्क वितरित करने की व्यवस्था रहेगी। बीडीपीओ, पशु मेला प्रबंधन कमेटी सदस्यों ने मेले में आए समस्त लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी शेयर कर अगले रविवार को लगने वाले मेले में इससे भी अधिक संख्या पशु बेचने और खरीदने वाले लोगों की भीड़ जुटाने के लिए सहयोग की अपील की गई।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button