Haryana
Trending

अवेयरनेस सोसाइटी व टीम चित्रा के वार्ड प्रधान सुरेंदर लौहट द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर।।

अवेयरनेस सोसाइटी व टीम चित्रा के वार्ड प्रधान सुरेंदर लौहट द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- जरूरतमंदों की आंखों में नई रोशनी भरना इंसानियत का सबसे बड़ा पुण्य है, और जब कोई व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई का हिस्सा इस नेक कार्य में लगाता है तो वह समाज में एक मिसाल बन जाता है।” यह उद्गार आज लोकप्रिय युवा नेत्री चित्रा सरवारा ने पारस नगर, दलीपगढ़ में टीम-चित्रा के वार्ड प्रधान सुरिन्दर लौहट और अवेयरनेस वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर में व्यक्त किए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरवारा ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य न केवल लोगों की तकलीफ कम करते हैं बल्कि समाज में संवेदनशीलता और एकजुटता का संदेश भी फैलाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अवेयरनेस वेलफेयर सोसाइटी जिस तरह बिना किसी सरकारी सहायता के लगातार दस सालों से समाज के लिए कार्य कर रही है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है और ऐसे संगठनों को हर संभव प्रोत्साहन और सहयोग मिलना चाहिए। यह भव्य शिविर अवेयरनेस वेलफेयर सोसाइटी की प्रमुख पूनम सांगवान और समाजसेवी व टीम चित्रा के वार्ड प्रधान सुरेंद्र लोहाट के आयोजन से आयोजित किया गया था, जिसमें राणा आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने 300 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें से लगभग 180 मरीजों को मौके पर ही मुफ्त चश्मे प्रदान किए गए और सभी को आवश्यक दवाइयां दी गईं। कुछ मरीजों को आगे की स्क्रीनिंग के बाद निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है, जिनके लिए अस्पताल प्रबंधन ने तय तिथियों पर पूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। चित्रा सरवारा ने शिविर आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि पूनम सांगवान और सुरेंद्र लोहाट अपनी संस्था और टीम के माध्यम से लगातार समाज के कमजोर लोगों की सेवा में लगे हैं। उन्होंने अपील की कि शहर और गांवों के सभी सामाजिक संगठन इस दिशा में आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद में कोई कमी न छोड़ें। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस सोसाइटी की हर संभव मदद उनके द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि अवेयरनेस वेलफेयर सोसाइटी पिछले 10 वर्षों से निरंतर सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय है। संस्था का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करना है। समिति के प्रयासों में न केवल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शामिल हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मरीजों के ऑपरेशन,दवाइयों की उपलब्धता,छात्राओं के लिए मासिक धर्म संबंधी जागरूकता, निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण, शिक्षा में सहयोग और अन्य कई जनहित कार्य भी शामिल हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि उनका एक ही संकल्प है जहां भी, जिसको भी जरूरत हो, समिति अपनी पूरी क्षमता से मदद करेगी। शिविर में आए लाभार्थियों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुफ्त जांच,चश्मे और दवाइयां पाकर उन्हें अत्यधिक राहत मिली है। कई मरीजों ने खुशी जताई कि अब उनकी आंखों का ऑपरेशन भी बिना किसी खर्च के होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button