Haryana
Trending

भारत विकास परिषद शाखा कालांवाली द्वारा होम्योपैथिक फ्री कैम्प लगाया गया II

भारत विकास परिषद शाखा कालांवाली द्वारा होम्योपैथिक फ्री कैम्प लगाया गया II

कालांवाली-(पवन शर्मा):- भारत विकास परिषद शाखा कालांवाली द्वारा होम्योपैथिक साप्ताहिक फ्री कैम्प, दिनांक 21 जुलाई (सोमवार) को सुबह 9.00 से 2.00 बजे तक, आशीर्वाद अस्पताल (डाo नवीन मोंगा), माडल टाउन, कालांवाली में आयोजित किया गया कैम्प में शूगर, ब्लड प्रेशर., पत्थरी, घुटने ,गठिया – जोड़ों का दर्द, एर्लजी, मोटापा व अन्य 45 रोगियो की जाँच करके व होम्योपैथिक दवाईया मुफ्त प्रदान की गयी उपरोक्त जानकारी कैंप संयोजक डाo नवीन मोगा व कोषाध्यक्ष ललित मोहन गर्ग ने बताया कि कैंप में आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ होम्योपैथिक जैन अस्पताल, पुरानी तेरांपथी जैन सभा, कालांवाली के डाo सोहन सिंह, प्रीति कुमारी, मोनू जिंदल व अमृत वांसल ने अपनी सेवाये प्रदान की, इस अवसर पर भाविप संस्थापक अध्यक्ष दिनेश गर्ग जैन, अध्यक्ष अजय जैमको , उपाध्यक्ष डॉ नवीन मोंगा, उपाध्यक्ष हीरा सिंह अरनेजा, सचिव सतीश राजपाल, कोषाध्यक्ष ललित मोहन (लवली) गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे , आचार्य श्री *तुलसी महाप्रज्ञ होम्योपैथिक जैन अस्पताल, कालांवाली की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया,इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अजय गर्ग जैमको व मीडिया प्रभारी पूर्ण नागर ने बताया की शाखा द्वारा दिव्यांग (अपंग) जांच व ईलाज (आपरेशन) कैंप का आयोजन जल्द किया जाएगा। जरूरतमंद दिव्यांग रजिस्ट्रेशन हेतू आशीर्वाद हस्पताल मे जल्दी संपर्क करें II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button