महिला थाना सिरसा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण II
महिला थाना सिरसा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- महिला थाना सिरसा द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश प्रबंधक महिला थाना सिरसा उप नि0 दर्शना देवी के नेतृत्व में थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाने के समस्त स्टाफ ने भाग लेकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए, जिनमें जामुन , अमरुद, आम और अन्य छायादार शामिल रहे। उप नि0 दर्शना देवी ने बताया कि इस प्रकार के पौधरोपण कार्यक्रमों से न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी हरित वातावरण की सौगात दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा “ एक पेड मां के नाम “ अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर थाना स्टाफ ने यह संकल्प भी लिया कि लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी ताकि वे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।महिला थाना सिरसा का यह प्रयास निश्चित ही समाज को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।। #newstodayhry @newstodayhry



