घर दी सब्जी, घर दा दूध जट्ट भाईचारे ने बांटे 700 बीज किट II
घर दी सब्जी, घर दा दूध जट्ट भाईचारे ने बांटे 700 बीज किट II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब पातशाही पहली सिरसा में अमावस्या पर जट्ट भाईचारा वेलफेयर एसोसिएशन ने बांटे सब्जियों के बीज: बच्चन सिंह ढींढसा जट्ट भाईचारे द्वारा हर साल की तरह घर दी सब्जी घर दा दूध स्लोगन के तहत इस बार भी गुरुद्वारा साहिब में रबी सीजन की सब्जियों के बांटे गए बीज: बलवीर सिंह भिंडर जट्ट भाईचारा वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव बच्चन सिंह ढींढसा ने बताया कि भाईचारे की पूरी टीम की ओर से हर साल गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब सिरसा में रबी सीजन की सब्जियों के बीज बांटे जाते हैं। ढींढसा ने कहा कि घर दी सब्जी घर दा दूध स्लोगन के तहत किसानों को जागरूक किया जाता है कि हर किसान अपने खेत या घर पर खाने के लिए सब्जियां जरूर लगाए और हर किसान के घर दुधारू पशु जरूर होने चाहिए, ताकि उसके परिवार को शुद्ध दूध, दही, लस्सी व घी मिल सके।
ढींढसा ने बताया कि:-
पहले समय में किसान बाजार से सब्जियां नहीं खरीदते थे। अपने खेतों में ही सब्जियां उगाई जाती थी और दूध भी कभी किसी किसान ने मोल नहीं लिया था, लेकिन अब गांवों में भी किसानों ने पशु रखना छोड़ दिए हैं, क्योंकि पशुओं पर खर्चा बहुत आता है, जिसकी वजह से किसान दूध बाहर से खरीदने लगे हैं। इसी कारण सब्जियां भी बाजार से खरीदते हैं। ढींढसा ने बताया कि जट्ट भाईचारा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरदेव सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में रबी सीजन के सब्जियों के बीजों की 700 किट तैयार करवाई गई, जिसमें 8 वैरायटियों के बीज गाजर, शलगम, मूली, चुकंदर, पालक, मेथी, धनिया व सरसों पैक करवाए गए हैं, जो आज अमावस्या पर गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में बांटे जाएंगे।
कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह भिंडर ने कहा कि:-
बाजार में दूध उत्पादन से भी ज्यादा बिक रहा है और सब्जियों की पैदावार लेने के लिए अत्यधिक कीटनाशकों का प्रयोग किया जा रहा है, जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। इसलिए हर किसान को दूध और सब्जियां बाजार से नहीं लेनी चाहिए। सब्जियां स्वयं उगानी चाहिए और दुधारू पशु भी रखने चाहिए। लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि जट्ट भाईचारा वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रक्तदान कैंप और मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाए जाते हैं। शिक्षा, रोजगार व अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले ग्रामीण बच्चों की हौंसला अफजाई के लिए भी भाईचारे की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया जाता है। इस मौके पर जट्ट भाईचारा से गुरजीत सिंह मान, सुखजिंदर सिंह बराड़, मास्टर मुख्तार सिंह, धर्मेंद्र सिंह ढिल्लों, डा. राजप्रीत सिंह बराड़, मनोज शर्मा, गुरप्रीत सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में बीज बांटने की सेवा की।। #newstodayhry @newstodayhry



