Haryana
Trending

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा नूंह में आयोजित प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह II

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा नूंह में आयोजित प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह II

नूंह बना भाईचारे और पत्रकार एकता का प्रतीक

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का पांचवां प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों पत्रकारों को किया गया सम्मानित, पत्रकार हितों की मांगों को मजबूती से उठाया गया नूंह/चंडीगढ़, 22 जुलाई 2025 — श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा नूंह में आयोजित प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह पत्रकारिता और सामाजिक समरसता की एक सुंदर मिसाल बना। यह आयोजन नूंह जिला इकाई के तत्वावधान में सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता संघ की प्रदेशाध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. इंदु बंसल ने की। समारोह में हरियाणा के लगभग सभी जिलों से पहुंचे सैकड़ों पत्रकारों को सम्मान पटका, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच पर पत्रकारिता, प्रशासन, राजनीति और समाजसेवा से जुड़े कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष नूंह सुरेंद्र सिंह, उनकी धर्मपत्नी व पूर्व अध्यक्ष ऊषा सिंह, स्कूल चेयरमैन सरदार जीएस मलिक, एसएमओ कपिल देव, डीएसपी हरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी नरेश कुमार, महिला थाना प्रभारी मंजू सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

डॉ. इंदु बंसल ने अपने संबोधन में पत्रकारों की लंबित मांगों को पुरजोर ढंग से उठाया :-

जिनमें पत्रकार सुरक्षा कानून, कैशलेस बीमा योजना, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवास योजनाएं, निःशुल्क टोल सुविधा और पेंशन योजना में सुधार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ सरकार तक हर मंच से आवाज पहुंचा रहा है और जल्द ही इन मुद्दों पर प्रदेशस्तरीय मांग पत्र सौंपे जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भी मंच से पत्रकार हितों की खुलकर सराहना की और भरोसा दिलाया कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकारों की मांगों को आगे रखेंगे। यह समारोह संघ द्वारा बीते आठ महीनों में आयोजित पांचवां प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम रहा। इससे पूर्व करनाल, पलवल, गुरुग्राम (फर्रुखनगर-पाटौदी) और रेवाड़ी में सफल आयोजनों में भी सैकड़ों पत्रकारों को सम्मानित किया जा चुका है। समारोह में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें राजेंद्र केम, नवीन बंसल, नरेश मेहदीरत्ता, धनेश विद्यार्थी, भूषण ओहलियान, नरेश शर्मा, वेद अदलखा, आशीष गोयल, अनिल मोहनिया, मनीष गोयल, अरशद बिसरू, प्रदीप कुमार आदि के साथ-साथ प्रदेशभर से जुड़े पत्रकार और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार एकता, सम्मान और सामाजिक सौहार्द की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button