पलवल में शिकायत समिति की बैठक: 15 में से 12 शिकायतों का हुआ निपटारा II
पलवल में शिकायत समिति की बैठक: 15 में से 12 शिकायतों का हुआ निपटारा II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल, हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान व आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने आज जिला सचिवालय पलवल के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक ली। बैठक में 15 शिकायतों की सुनवाई की गई। इस अवसर पर होडल से भाजपा विधायक हरेंद्र कुमार,पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया,भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला,उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ,पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान जब स्वास्थ्य आरती राव से बीते दिनों दिए गए भाजपा की हवा बनाने वाले बयान पर सवाल किया तो उन्होंने पहले बयान से पलटती नजर आई और कहा कि मैंने कहा था कि दक्षिण हरियाणा के लोगों ने हवा बनाई जिसपर में आज भी कायम हूं कि दक्षिण हरियाणा के नेताओं ने हवा बनाई थी इसमें कोई दोहराया नहीं है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आप और इंद्रजीत हवा नहीं बनाते तो क्या भाजपा की सरकार नहीं बनती तो उन्होंने कहा कि जो आप बुलवाना चाहते हो वो में बोलने वाली नहीं हूं। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान व आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक में 15 शिकायतें सामने आई जिनमें 12 शिकायतों को हल कर दिया गया है। अन्य 3 शिकायतों के संदर्भ में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि ग्रीवेंस की बैठक में जो शिकायतें रखी जाती है उन्हें गंभीरता पूर्वक सुना जाता है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम के चलते सडक़ों पर जलभराव की समस्या बनी हई है। जिला उपायुक्त को निर्देश दिए गए है कि मौके पर जाकर समस्या का निदान कराऐं। उन्होंने कहा कि सडक़ों की मरम्मत करने का कार्य किया जाएगा। आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की राजनीति में दक्षिण हरियाणा के नेताओं की अहम भूमिका है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में दक्षिण हरियाणा का अहम योगदान है। जब उनसे पूछा गया कि पलवल।के नागरिक अस्पताल में 10 सालों से नरसिंग कालेज की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है और अब जर्जर होने लगी हैं लेकिन आज तक इस कॉलेज को शुरू नहीं किया गया है तो उन्होंने इस पर कहा कि पलवल जिले में नर्सिंग कॉलेज बनाने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। मंत्री आरती राव से पूछा गया कि पीडब्ल्यू डी विभाग द्वारा जो सड़कें बनाई जा रही हैं वह 6 महीने में ही टूट जाती हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि इन सभी की समय सीमा तय की जा रही है और सड़क बनाने के बाद एक वर्ष तक विभाग की जिम्मेदारी होती है। वहीं ग्रीवेंस कमेटी में मौजूद पृथला क्षेत्र के कांग्रेश के विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने अपने क्षेत्र की मांग स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और डी सी डाक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ के सामने रखी और कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र की मांग विधान सभा में भी रखी थी और पहले भी ग्रीवेंस कमेटी में भी रखी थी लेकिन उनकी मांगों पर ओर समस्याओं पर कोई काम नहीं किया जा रहा है जिस कर डी सी डाक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि वह खुद उनके साथ उनके क्षेत्र में जाएंगे और उनकी समस्याओं को खुद देखेंगे । रघुवीर सिंह तेवतिया ने अपने क्षेत्र की दर्जनों मांगे और समस्याएं रखी जिसका समर्थन होडल छेत्र के विधायक हरेंद्र रामरतन ने किया ओर अधिकारियों से कहा कि जो पृथला क्षेत्र में विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने समस्याएं रखी और मांगे रखी है उन पर काम किया जाए क्यों कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्य मंत्री नायब सिंह सेनी ने पलवल जिले की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 2 सौ करोड़ रुपए दिए इसको खर्च किया जाए और सभी सड़कों को अच्छी तरह से बनाया जाए। हरेंद्र रामरतन ने कहा कि जो कांग्रेश के विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया है उन्होंने अपने क्षेत्र की जो सही समस्याएं है उनको रखा है और उनका काम।किया जाए इस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया को कहा कि आपके साथ डी सी डाक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ जाएंगे और आपकी जो समस्याएं हैं उनको देखेंगे और उनका काम कराएगें।। #newstodayhry @newstodayhry



