Haryana
Trending

जय भारत स्कूल में करगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई II

जय भारत स्कूल में करगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई II

कालांवाली-(पवन शर्मा):- जय भारत स्कूल नुहियांवाली में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक भावभीनी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद सैनिकों के साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इस अवसर पर छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता और नाटक प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल युद्व में शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या शर्मिला कुमारी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, उनके साहस और समर्पण से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर संदीप कांसल व मैनेजिंग डायरेक्टर प्रेम यादव ने भी विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया। इस मोके पर धर्मवीर, प्रदीप, मनजिंदर, कालू राम, संदीप कुमार, बजरंग, प्रेम कुमार, सपना, पिंकी सेन, सुमन, सुनीता यादव, कंचन, अनीता, सुनीता, अर्शदीप कोर, चंद्र कांता, किरण व दिनु आदि उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button