Haryana
Trending

12वां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह 2 अगस्त को श्री अरूट जी महाराज वाटिका में II

12वां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह 2 अगस्त को श्री अरूट जी महाराज वाटिका में II

12वां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह 2 अगस्त को श्री अरूट जी महाराज वाटिका में:-

अंबाला-(राहुल जाखड़):- पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा रजि० द्वारा 12वें मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन 2 अगस्त दिन शनिवार को सांय 4 बजे श्री अरूट जी महाराज वाटिका निर्माणाधीन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरूग्राम से सुप्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी बौद्धराज सिकरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में अम्बाला की महापौर शैलजा संदीप सचदेवा शिरकत करेंगे।‌ इस कार्यक्रम में अरोड़ा खत्री पंजाबी परिवारों के बच्चे जिन्होंने 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनको प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 10वीं में हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीसी बोर्ड में जो बच्चा सबसे अधिक अंक वाला होगा उसको ₹2100 का व इसी प्रकार 12वीं में आर्ट्स , कॉमर्स, साइंस, मेडिकल में हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड दोनों के टॉपर को 2100 रुपए का नगद ईनाम भी दिया जाएगा। बिरादरी के व राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष संदीप सचदेवा ने प्रैस वार्ता में बताया कि बिरादरी पिछले 12 वर्षों से हर वर्ष मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करना है। यह जानकारी प्रैस सचिव राकेश मक्कड़ ने जारी करते हुए बताया कि अरोड़ा खत्री समाज के जो भी छात्र छात्राएं अव्वल आएं हैं व जिन्होंने भी उपरोक्त संकायों में 75% से अधिक अंक रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button