Haryana
Trending

यमुनानगर के प्रतिष्ठित संत निश्चल सिंह स्कूल के स्विमिंग पूल में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।।

यमुनानगर के प्रतिष्ठित संत निश्चल सिंह स्कूल के स्विमिंग पूल में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर के प्रतिष्ठित संत निश्चल सिंह स्कूल के स्विमिंग पूल में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। जानकारी के अनुसार, स्विमिंग पूल में कार्यरत मैनेजर की कुछ युवकों के साथ टाइम ओवरशूट को लेकर कहासुनी हो गई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। बहस के दौरान अचानक मैनेजर असंतुलित होकर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में शरीर पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट नहीं पाई गई है, हालांकि मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल शव को यमुनानगर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है और सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। वही एएसपी घटना स्थल का दौरा किया और कहा कि साइट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस के लिए अहम साबित हो सकती है, लेकिन अभी तक अधिकारियों को फुटेज की अक्सेस नहीं मिल पाई है। स्कूल प्रशासन और स्विमिंग पूल के मालिक द्वारा सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही फुटेज प्राप्त होती है, घटना के कारणों और जिम्मेदार पक्षों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button