Haryana
Trending

शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण का संगम चतरगढ़ पट्टी स्कूल बना प्रेरणा का केंद्र II

शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण का संगम चतरगढ़ पट्टी स्कूल बना प्रेरणा का केंद्र II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय चतरगढ़ पट्टी में बच्चों से मिलने व विद्यालय भ्रमण के लिए सप्ताह में एक या दो बार शहर से कोई ना कोई विशेष हस्ती आती ही रहती है। पिछले सप्ताह जहां जिला पर्यावरण संरक्षण टीम से संजीव काठपाल, मित्र सेन, अश्विनी शर्मा, पवन कुमार स्कूल में पहुंचे, वहीं बुधवार को विद्यालय में जयदेव-सहदेव संस्था के प्रधान समाजसेवी ललित जैन पधारे। बच्चों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। प्रार्थना सभा के बाद हर कक्षा के बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां, जिनमें पांचवीं कक्षा की दैनिक गतिविधि के बाद कक्षा प्रथम का राखी नृत्य, दूसरी कक्षा की लाल बत्ती कहती, तीसरी कक्षा पूर्वसर्ग गतिविधि, कक्षा चौथी के बच्चों का धारा 370 के हटने के 6 वर्ष पूरा होने के ऊपर एक शानदार प्रस्तुति को देखकर ललित जैन काफी प्रभावित हुए।

उन्होंने अध्यापकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं यहां के स्टाफ  को और यहां के प्रबंधन को नमन करता हूं। आपने जिस शिक्षा नीति को आधार बनाकर बच्चों के जीवन में शिक्षा को उतारने का जो उत्कृष्ट कार्य किया है, उसके लिए मैं आपको नमन करता हूं। आपके द्वारा दी हुई शिक्षा बच्चों के चेहरों और आंखों से आत्मविश्वास के रूप में झलक रही है। सच में आप सब बड़ा पुण्य का कार्य कर रहे हो। अंत में मुख्य शिक्षक बंसीलाल झोरड़ ने विद्यालय परिवार की तरफ  से ललित जैन का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी बच्चों व स्टाफ  के साथ एक पौधा मां के नाम मिशन के तहत विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर रामनिवास, रणबीर, सुरेश, भोमपाल, मोतीलाल, सोनिया कटारिया, सुमन कम्बोज, सुमन कुमारी, विनिता, उर्मिला, नीति कौशिक, संगीता, विनय, सुनीता रानी, कोमल, प्रीति, सुनीता देवी, कविता शर्मा, सुमन लाम्बा, संतोष सेठी, उषा रानी, सुदेश, रचना सैनी सहित स्टाफ सदस्य व बच्चे उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button