मेडिकल एजेंसी से 3 लाख रुपये गबन करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार II
मेडिकल एजेंसी से 3 लाख रुपये गबन करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना शहर सिरसा पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल एजेंसी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिसने मेडिकल एजेंसी से 3 लाख रुपये लेकर गबन कर लिया था। प्रबन्धक थाना शहर सिरसा उप नि0 सन्दीप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता गौरव पुत्र हरभगवान निवासी सूर्या होटल वाली गली, सिरसा ने बताया कि वह श्रीराम इंटरप्राइजेज, ग्रेवाल कॉलोनी सिरसा नामक मेडिकल एजेंसी चलाता है। दिनांक 28.05.2025 को उसने अपने कर्मचारी दीपक कुमार उर्फ दीपु पुत्र शिवकुमार निवासी गली नंबर 1, मेला ग्राउंड, सिरसा को 3 लाख रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक में जमा करवाने भेजा था। परंतु दीपक न तो बैंक पहुंचा और न ही वापस लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर सिरसा में अभियोग संख्या 280, दिनांक 31.05.2025, धारा 316(2), 215 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। गहन अनुसन्धान व तकनीकी साक्ष्यो को एकत्रित करने के बाद दिनांक 24.07.2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने गबन किए रुपये अपने मामा के घर रोहतक में होने की बात स्वीकार की, परंतु किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। आरोपी को पेश अदालत किया गया , अदालत ने आरोपी का 2 दिन का रिमांड स्वीकृत किया है, ताकि आरोपी से बरामदगी, बैंक खाता विवरण व अन्य साक्ष्यो बारे गहन पुछताछ की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry



