सिरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऐलनाबाद में 4.65 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऐलनाबाद में 4.65 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार II


सिरसा-( अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त सिरसा अभियान के दौरान सी0आई0 ए0 ऐलनाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान आरोपी अवतार सिंह उर्फ कुल्लु पुत्र निशान सिंह निवासी वार्ड नं. 6 ऐलनाबाद 4 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया था । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी/61/85 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। अभियोग का आगामी अनुसन्धान थाना ऐलनाबाद द्वारा किया जा रहा है। प्रबन्धक थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिहं ने बताया कि अभियोग का आगामी अनुसन्धान PSI ललित द्वारा किया जा रहा है । दौराने अनुसन्धान आरोपी को पेश अदालत करके एक दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया व गहन पुछताछ करके गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की गई। शीघ्र ही उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत जेल सिरसा मे भेजा गया । । #newstodayhry @newstodayhry



