पलवल में हरियाली तीज महोत्सव की धूम, सुषमा गुप्ता करेंगी उद्घाटन II
पलवल में हरियाली तीज महोत्सव की धूम, सुषमा गुप्ता करेंगी उद्घाटन II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई आज धूमधाम से मनाएगी हरियाली तीज महोत्सव,हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव सुषमा गुप्ता करेंगीं उद्घाटन पलवल। 1954 में स्थापित जिले की सबसे पुरानी प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव का उद्घाटन हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव सुषमा गुप्ता उद्घाटन करेंगीं। जबकि पलवल की एसडीएम ज्योति समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। वहीँ जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा सहित वैश्य अग्रवाल समाज की नामी गिरामी महिला हस्तियों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई की संयोजक कविता मंगला ने एक भेंट वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि शनिवार 26 जुलाई को श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा नव निर्मित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ओमेक्स हाईट्स के पीछे, फेस-1,ओमेक्स सिटी, पलवल में दोपहर 12.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न तरह के गेम्सज व स्वरुचि भोज होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है इसलिए सभी प्रतिभागी महिलाएं जयपुरी, बंधेज साड़ी, लहँगा (सभी रंग) या हरी साड़ी लहँगा पहन कर आएंगीं। इसके अलावा सभी बहनों को मेहँदी लगा कर भी आना होगा तथा सभी सखियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गेम्सज में भी भाग लेना भी जरुरी होगा। श्रीमती कविता मंगला ने बताया की सभी प्रतिभागी महिलाओं को उपहार भेंट किये जायेंगें तथा गेम्सज में विशेष स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया इससे पूर्व 11 बजे श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा निर्मित भव्य एवं खूबसूरत महाराजा अग्रसेन सेवा सदन (अग्रवाल धर्मशाला) के निर्माण के उपलक्ष्य में विशाल हवन यज्ञ का आयोजन करके प्रथम स्थापना वर्ष के रूप में भी मनाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



