Haryana
Trending

रेलवे पुल हादसा: चौथी बार गिरे पैनल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण पर जताया आक्रोश II

रेलवे पुल हादसा: चौथी बार गिरे पैनल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण पर जताया आक्रोश II

पानीपत-(अरुण मित्तल):- समालखा हल्के के गांव मनाना में निर्माणाधीन रेलवे पुल के पैनल चौथी बार गिर गए। हादसे में इस बार करीब 50 मीटर में पैनल गिरे साथ ही ऊपर काम कर रहें रोलर चालक रोलर सहित निचे गिर गए। इस दौरान रोलर चालक नें कूद कर जान बचाई। इस दौरान मनाना गांववासियो नें सरकार व सरपंच ओर पीडब्लूयुडी विभाग अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष पर्दशन किया। ग्रामीण न आजाद राठी, विनोद, चाँद, विक्की, पालेराम आदि नें आरोप लगाते हुए बताया कि पुल निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा हैं। एसडीओ शैलेन्द्र भाटिया कभी मौके पर आकर नहीं देखते। कोई कार्यवाही नहीं करते। गांव से सरपंच अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते। किसी बड़े हादसे की सरकार बाँट जौ रही हैं। चौथी बार रेलवे पुल का गिरना सरकार की नाकामी को दर्शाता हैं। बीजेपी नेताओं की नहीं चलती। अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। अपनी मर्जी के मालिक हैं। 2023 में पुल निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए था। पर 2025 आधा बीत जाने के बाद भी पुल के हिस्से टूट टूट कर गिर रहें हैं। पुल दूसरी ओर से अगर गिरता हैं तो बड़ा हादसा हो सकता हैं। किसकी जवाबदेही बनती। इस दौरान ग्रामीणों नें अपनी मांग रखते हुए बताया कि ठेकेदार का कन्टेरेक्ट कैंसिल कर किसी अनुभवी कंपनी से पुल का निर्माण कराया जाए। पुल के निर्माण में अच्छी सामग्री का प्रयोग कर समय रहते कार्य कराया जाए। नरयाणा फाटक पर जल्दी काम शुरू करवाकर ओवर ब्रिज तैयार करवाया जाए। वही पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारी एसडीओ शैलेंद्र भटिया नें कहा कि पुल की टेस्टिंग जारी है। जहां भी दिक्कत महसूस होती है वहां से तोड़कर दोबारा निर्माण करवाया जा रहा हैं। वहीं विधायक मनमोहन भड़ाना नें बताया कि मनाना रेलवे पुल को लेकर केंद्रीय मंत्री व करनाल सांसद मनोहरलाल खट्टर को दिशा की बैठक के दौरान लिखित व मौखिक शिकायत दी हैं। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि हल्के में ग्रामीणों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा इसके लिए वे दिन-रात प्रयासरत है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पुल निर्माण को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button