Haryana
Trending

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर मामले की पुलिस कमिश्नर और डीसीपी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।।

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर मामले की पुलिस कमिश्नर और डीसीपी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर मामले की पुलिस कमिश्नर और डीसीपी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। थाना एसजीएम नगर में फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मामला भी दर्ज कर दिया गया था जिसके बाद अब इसमें तीन टीमों का गठन किया गया है जो इस मामले की जांच कर रही हैं। आपको बता दें कि फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत चलाए जा रहे हार्ट सेंटर में एक फर्जी डिग्री के सहारे डॉक्टर बनकर न केवल वहां पर कार्यरत हो गया बल्कि 70 के करीबन ऑपरेशन भी कर डालें। थाना एसजीएम नगर के एस एच् ओ रणवीर सिंह मैं जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक की जांच में इस डॉक्टर की डिग्री फर्जी पाई गई है इसको लेकर तीन टीमें जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। इस मामले को खुद पुलिस कमिश्नर और डीसीपी भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आरोप सिद्ध होने के बाद किसी भी सूरत में ऐसे फर्जी डॉक्टर को बक्सा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button