Haryana
Trending

तीज पर सजाई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मेहँदी अखंड सौभाग्य और सुहाग के प्रतीक पर्व II

तीज पर सजाई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मेहँदी अखंड सौभाग्य और सुहाग के प्रतीक पर्व II

महिला एवं बाल विकास दे रहा सुविधाओं की को थली का उपहार : मिक्षा रंगा :-

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- तीज पर सजाई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मेहँदी अखंड सौभाग्य और सुहाग के प्रतीक पर्व हरियाली तीज का उत्सव महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं ,पारंपरिक गीतों और फूलों से सजे झूलों की पिंग सजाई जो सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही तीज कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मिक्षा रंगा ने सभी को तीज की बधाई देते हुए कहा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं और बच्चों के लिए दी जा रही पौष्टिक आहार, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी जैसी सुविधाएं तीज पर दी जाने वाली कोथली की भेंट के समान है महिलाओं को न सिर्फ सशक्त बनाया जाये उन्हें परम्परा से भी जुड़े रहना चाहिए महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर मनाया तीज महोत्सव जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मिक्षा रंगा ने बताया की विभाग के और से तीज के अवसर पर सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में तीज उत्सव मनाया गया महिलाओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई और फूलों से सजा झूला बनाया उस पर बैठ पारम्परिक गीतों के साथ झूले की पिंग का आनंद लिया। महिलाओं ने इस उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लिया इस दौरान पोस्टर स्लोगन से लेकर मेंहदी प्रतियोगिता करवाई गई। महिलाओं द्वारा इस अवसर पर विशेष रुप से बनाये झूले पर बैठकर पिंगों का आनंद लिया। महिलाओं ने सावन माह के गीतों पर जमकर डांस किया। दादी ने अपनी पोती को गोद में लेकर तीज का मंगल गीत गया मोके पर महिला ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के हाथों में मेहँदी सजाई इस अवसर पर महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को दोहराते हुए शपथ दिलाई। मोके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी तरविंदर कौर, कुसुम लता, जसविंदर कौर, बालकुंज से नीलम, संरक्षण अधिकारी प्रीती शर्मा, आंचल त्यागी, गौरव शर्मा मौजूद रहे II #newstodyhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button