Haryana
Trending

अफीम तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II

अफीम तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं मे थाना शहर सिरसा में वांछित नशा सप्लायर आरोपी गुरुप्रीत सिंह पुत्र साजन सिंह वासी किंगरा सिरसा को गिरफ्तार किया है। इस अभियोग मे 500 ग्राम अफीम बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ अफीम तीन आरोपियों बलज़िन्दर पुत्र मान सिंह,आकाशदीप पुत्र बलज़िन्दर वासियान साहूवाला व काशबीर पुत्र गुरुदीप वासी किंगरा सिरसा को बेची थी। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जायेगा। सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा! जिला पुलिस सिरसा ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध पुलिस को सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत मानस पोर्टल व टोल फ्री नम्बर 1933 पर पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना चौकी को दें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button