Haryana
Trending

डायल 112 बनी CET परीक्षार्थियों की मसीहा II

डायल 112 बनी CET परीक्षार्थियों की मसीहा II

CET परीक्षा में लेट हो रहे छात्रों के लिए 112 बनी मसीहा :-

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र, भावुक हुए परीक्षार्थी हरियाणा में CET परीक्षा देने जा रहे कई परीक्षार्थी जब देर होने के कारण तनाव में थे, तब उनके लिए एक कॉल जीवन की सबसे बड़ी राहत बन गई। डायल 112 की त्वरित सेवा ने न सिर्फ उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया, बल्कि उनका भविष्य भी संभाल लिया। घटना आज सुबह की है, जब 2 छात्राएं ट्रेन लेट होने के कारण तरावड़ी रेलवे स्टेशन फंस गई जिन्हें सुबह 9 बजे तक कुरुक्षेत्र अग्रसेन पब्लिक स्कूल पहुंचना था ऐसे में डायल 112 को कॉल की गई, और हरियाणा पुलिस की टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर छात्रों को अपने वाहन में बैठाया और सुरक्षित एवं समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया।” महिला आंचल ने पुलिस का आभार जिताया और कहा कि अगर आज उन्हें डायलॉग 112 की सहायता नहीं मिलती तो वह कभी भी परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच पाती, उन्होंने कहा कि उनकी ट्रेन करीब ढाई घंटे लेट थी जिस कारण उनका रिक्शा में पहुंच पाना नामुमकिन था लेकिन दाल 112 ने उन्हें सुरक्षित सुरक्षा केंद्र तक पहुंचा और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का एक मौका दिया।

परीक्षा देने कुरुक्षेत्र आई आंचल के ससुर ने बताया कि :-

वह अपनी पुत्रवधू के साथ सोनीपत से कुरुक्षेत्र परीक्षा देने के लिए निकले थे, लेकिन तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुक गई जिससे कि परीक्षा में देरी होनी तय थी ऐसे में उन्होंने डायलॉग 112 पर कॉल की और पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें गाड़ी में बिठा परीक्षा केंद्र पहुंचने का काम किया इसके लिए उन्होंने हरियाणा सरकार व पुलिस का धन्यवाद किया। वह डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने बताया कि उन्हें डायलॉग दोबारा पर सूचना मिली थी कि एक गाड़ी 2 परीक्षार्थियों को लेकर कुरुक्षेत्र पहुंच रही है जिसके बात उन्हें पहले उमरी चौंक पहुंचने के लिए बोला गया लेकिन बात में उन्हें पीपली पहुंचने के लिए कहा गया जब वह पीपली पहुंचे तब उन्हें बस्सटैंड पहुंचने की सूचना मिली जहां से उन्होंने एक छात्रा को अपनी गाड़ी में बिठा परीक्षा केंद्र पहुंचाया वही दूसरे परीक्षार्थी को करनाल डायल 112 ने परीक्षा केंद्र पहुंचाने का काम किया ।हमारा उदेश्य सेवा सहयोग और सुरक्षा के तहत परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचाने था ताकि वह परीक्षा दे पाए और उनका भविष्य को उज्वल हो पाए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button