कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी साहुवाला ने किया वीरता को नमन II
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी साहुवाला ने किया वीरता को नमन II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- 26 जुलाई का दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया हैं क्योंकि यह दिन देश के बहादुर बेटों के साहस,शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित हैं तथा यह दिन भारतवासियों को गौरवान्वित करने वाला होता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय थेहड़ मोहल्ला में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली देते हुए कहे। उन्होंने कहा कि यह दिन न केवल भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होता हैं बल्कि भारत की जीत की खुशी को फिर याद दिलाता हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच तीन महीनें तक चला था जिसमें इस दिन भारत की जीत हुई थी तथा इस लड़ाई में 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि इस जंग में भारतीय सैनिको कर गौरवपूर्ण जीत और देश के लिए जवानों की शहादत इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर अमर गाथा बन गई हैं। उन्होंने कहा इस युद्ध में भारत के कैप्टन विक्रम बत्रा तथा कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव श्हीद हुए और उन्हें मरणोपरान्त पमरवीर चक्र के सर्वोच्च और वीरता सैन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री साहुवाला ने कहा कि आओ हम सब मिलकर इस कारगिल विजय दिवस पर अपने बहादुर सैनिकों के मूल्यों और भावनाओं में बनाए रखने का संकल्प ले जिसके बलिदान ने हमारी शांति सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है और हमें अपने सैनिकों पर गर्व हैं तथा हमें उनके बलिदान और उनकी वीरता के लिए हमेशा कृतज्ञ रहना चाहिए। इससे पूर्व सोनम शर्मा व रचना सैनी ने मुख्यातिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा सभी ने वीर जवानों के लिए मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर भावना राजपूत, स्मृति सिन्हा, कशमीर कम्बोज, मीनाक्षी, रजनी, प्रणव साहुवाला, रीना, नीलम, पारूल उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



