Haryana
Trending

पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने ‘मन की बात’ सुनी, कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए प्रधानमंत्री के विचार II

पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने ‘मन की बात’ सुनी, कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए प्रधानमंत्री के विचार II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम का 124 वां एपिसोड आज प्रसारित किया गया इस कार्यक्रम को लेकर माननीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के सेक्टर 2 कार्यालय पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम, को देखा और सुना गया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने जहां देश की संस्कृति और धरोहर की बात की वही मेक इन इंडिया के विजन पर भी चर्चा की, और कहा कि देश के लोगों को भारत में निर्मित वस्तुओं की ही खरीदारी कर उनका प्रयोग करना चाहिए साथी उन्होंने राजा महाराजाओं के समय की धरोहर और विरासतों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मछली पालन आदि तथा लघु उद्योगों के बारे में भी बात की । मूलचंद शर्मा ने कहा कि सभी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत मां की बात कार्यक्रम को सुनना और देखना चाहिए ताकि देश को नई दिशा मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने तमाम हरियाणा वासियों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button