Haryana
Trending

सिरसा में सीईटी एग्जाम देने पहुंचे फतेहाबाद के जुड़वा भाई कृष्ण और गोपी।I

सिरसा में सीईटी एग्जाम देने पहुंचे फतेहाबाद के जुड़वा भाई कृष्ण और गोपी।I

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा में सीईटी एग्जाम देने पहुंचे फतेहाबाद के जुड़वा भाई कृष्ण और गोपी। इनमें एक भाई का पेपर आज है तो दूसरे का कल, इन दोनों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। सिरसा जिले में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के दौरान जुड़वा अभ्यर्थियों को लेकर कन्फ्यूजन हो गई। हुआ यूं कि सिरसा में कुछ अभ्यर्थी एग्जाम देने पहुंचे। जब सुपरिटेंडेंट ने उनकी फोटो को स्कैन किया तो 2 रोल नंबर पर एक जैसी फोटो नजर आई। उन्होंने हैरान होकर अभ्यर्थी से पूछा तो पता चला कि कोई जुड़वा भाई हैं तो कोई जुड़वा बहन। मगर, इनकी अलग-अलग शिफ्ट और दिन में पेपर हैं। इस दौरान कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि बाद में उन्हें पेपर देने दिया गया लेकिन एग्जाम खत्म होते ही पुलिस को सौंप दिया गया। इन्हें अब पुलिस लाइन में रखकर इनके जुड़वा भाई या बहन को बुलाया गया है। सिरसा के एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ जुड़वा अभ्यर्थियों के केस आए हैं, इनकी वेरिफिकेशन के लिए सभी को बुलाया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button