Haryana
Trending

रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा सरकार से ₹2100 का उपहार, लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त तय II

रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा सरकार से ₹2100 का उपहार, लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त तय II

रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा सरकार से ₹2100 का उपहार, लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त तय:-

हरियाणा की भाजपा सरकार अपना एक और चुनावी वायदा पूरा करने जा रही है। भाजपा ने 2024 के विधानसभा चुनाव में लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से हरियाणा की महिलाओं को ₹2100 प्रति महीना देने का वायदा किया था। इसको लेकर कई बार विपक्ष सरकार को घेर चुका है। सरकार ने इस योजना के लिए 2025-26 के बजट में 5000 करोड रुपए की व्यवस्था पहले ही कर रखी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने इस योजना को चार चरणों में लागू करने का ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजा था। चार चरणों में कुल 75 लाख महिलाएं इसका लाभ ले पाएंगी। इस योजना पर प्रतिवर्ष 18000 करोड रुपए से ज्यादा की धनराशि खर्च होगी लेकिन फिलहाल सरकार ने पहले चरण में एक लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को यह लाभ देने का फैसला किया है। दूसरे चरण में एक लाख 80 हजार रुपए सालाना से कम आय वाले परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो हरियाणा सरकार आज तीज महोत्सव पर इस योजना को लांच कर सकती है। और रक्षाबंधन पर पहली राशि जारी की जा सकती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2025 में हरियाणा में अंत्योदय परिवारों की संख्या 262477 है। एक परिवार से एक महिला को 2100 रुपए दिए जाएंगे। रक्षाबंधन वाले दिन 55 करोड़ 12 लाख रुपए की यह राशि जारी की जा सकती है। सूत्रों को कहना है कि सरकार पहले एक 80 हजार रुपए सालाना से कम आय वाले परिवारों को इसका लाभ देने की तैयारी में थी लेकिन ऐसे परिवारों की संख्या 46 लाख 14604 है। ऐसे में इस पर प्रति माह करीब 1000 करोड रुपए खर्च होंगे। सरकार फिलहाल 2025-26 में इस योजना पर 5000 करोड रुपए से ज्यादा खर्च करने के मूड में नहीं है इसलिए उसने फार्मूला निकाला है कि फिलहाल एक लाख रुपए से कम आमदनी वाले परिवारों को इसका लाभ दिया जाए। जिस तेजी से हरियाणा में बीपीएल राशन कार्ड कम हो रहे हैं, माना जाता है कि नवंबर तक इनकी संख्या 40 लाख के आसपास रह जाएगी और उसे स्थिति में सरकार इस योजना को एक लाख 80 हजार रुपए सालाना से कम आमदनी वाले परिवारों के लिए जारी कर सकती है।

पहले पेज में सरकार ऐसी महिलाओं को इस योजना में शामिल नहीं करेगी जो रिटायरमेंट के बाद पेंशन ले रही है या सरकार से अन्य कोई वित्तीय लाभ ले रही है। पहले चरण में उन महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं दिया जाएगा जो महिलाएं विधवा, तलाकशुदा जब बुढ़ापा पेंशन ले रही हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है। पहले चरण के लिए आज मुख्यमंत्री तीज उत्सव में इस पोर्टल को रजिस्ट्रेशन के लिए खोलने का काम करेंगे। इसमें रजिस्ट्रेशन के बाद 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन ऐसी महिलाओं को 2100 रुपए सरकार उपहार के रूप में देगी जिन्होंने इसमें रजिस्ट्रेशन करवाया होगा। यहां बता दें कि 2024 के चुनाव में सबसे पहले कांग्रेस ने 2000 रुपए प्रति महिला देने का वादा किया था। भाजपा सरकार आने पर 20 बड़े वादे किए थे और उसमें एक वादा यह था कि वह महिलाओं को 2100 प्रति महीना देगी। कांग्रेस के 2000 के मुकाबले सरकार ने इसमें 100 रुपए जोड़कर वादा किया था और इसका उसे बड़ा लाभ भी हुआ था। हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने के 9 महीने बाद भी इस योजना को अभी तक धरातल पर नहीं उतारा गया था और इसे लेकर विपक्ष सरकार की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। सरकार ने अब इस योजना को लागू करने का अंतिम मन बना लिया है। अब यह योजना पूरी तरह से तैयार हो चुकी है और इसके लिए पूरा रोड मैप बन चुका है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button