तेज रफ्तार टैंकर ने छीनी तीज की खुशियां, हादसे में 12 वर्षीय मन्नत की मौत II
तेज रफ्तार टैंकर ने छीनी तीज की खुशियां, हादसे में 12 वर्षीय मन्नत की मौत II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- तीज त्यौहार मनाने की खुशी में होटल से घर खाना लेकर जा रहे इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार संत नगर निवासी दीपक और बेटी (12) मन्नत को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने यमुनानगर के शहीद भगत सिंह चौक पर अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें गंभीर रूप घायल पिता और बेटी को तुरंत नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेटी मन्नत को मृत घोषित कर दिया। चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और टैंकर को भी कब्जे में ले लिया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने दीपक के बयान के आधार पर टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मृतका के चाचा डॉक्टर रोहतास ने बताया कि कल दोपहर को सूचना मिली की उनके भाई दीपक और भतीजी मन्नत का एक्सीडेंट हो गया है और मन्नत की मृत्यु हो गई है और दीपक का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। उन्होंने बताया कि कल तीज का त्यौहार मनाने पर मन्नत ने अपने पिता से बाहर से खाना खाने की इच्छा जाहिर की। जिसपर दीपक और मन्नत इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर खाना लेने होटल पर आए और खाने लेकर जब वें शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों गंभीर से घायल हो गए। जब उन्हें नागरिक अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टरों ने मन्नत को मृत घोषित कर दिया। वह आठवीं कक्षा में पढ़ती थी।
शहर यमुनानगर पुलिस के जांच अधिकारी जशमेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर।पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया और कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घायल दीपक का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।। #newstodayhry @newstodayhry



