Haryana
Trending

ऐलनाबाद क्षेत्र मे चोरी की वारदात का खुलासा II

ऐलनाबाद क्षेत्र मे चोरी की वारदात का खुलासा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- थाना ऐलनाबाद क्षेत्र मे चोरी की वारदात का खुलासा, , आरोपी से चोरी किया गया गेहूं बरामद, एक दिन पुलिस हिरासत मंजूर, आज न्यायिक हिरासत मे भेजा दिनांक 06.07.2025 को थाना ऐलनाबाद में विनोद कुमार पुत्र रामकिशन निवासी दया सिंह थेङ (तलवाड़ा खुर्द), ऐलनाबाद द्वारा एक शिकायत दी गई थी कि वह व उसकी पत्नी खेत से वापस लौटे तो पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान का ताला तोड़कर लगभग 40-40 किलो के दो कट्टे गेहूं, ₹10,000/- नगद व एक सोने का लोकेट चोरी कर लिया है। इस शिकायत पर थाना ऐलनाबाद में अभियोग संख्या 224/2025 दिनांक 06.07.2025धारा 331(3), 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की गई।। प्रबंधक अफसर थाना ऐलनाबाद उप निरीक्षक प्रगट सिंह ने बताया कि दिनांक 28.07.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुखपाल पुत्र लाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 ऐलनाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति व घर के खर्चे के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने शिकायतकर्ता के घर से एक कट्टा गेहूं चोरी किया था, जिसे अपने घर में छुपा रखा है। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी किया गया गेहूं बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, अन्य चोरी की वारदातों के बारे पूछताछ की गई, आरोपी को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button