एसपी सिद्धांत जैन ने जाखल में नव-निर्मित पुलिस चैक पोस्ट का किया उद्धघाटन II
एसपी सिद्धांत जैन ने जाखल में नव-निर्मित पुलिस चैक पोस्ट का किया उद्धघाटन II


एसपी सिद्धांत जैन ने जाखल में नव-निर्मित पुलिस चैक पोस्ट का किया उद्धघाटन:-
पुलिस अधीक्षक की अपील: नशे से संबंधित किसी भी शिकायत की सूचना तुरंत पुलिस को दें:-
जाखल-(गौरव इंदौरा):- जनहित एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस ने सोमवार को जाखल शहर के कडैल चौक पर नव-निर्मित पुलिस चैक पोस्ट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस समारोह में डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह, डीएसपी टोहाना उमेद सिंह, डॉ. राजेश शर्मा, किरण शर्मा, आदित्य बंसल, बलकार सिंह, तथा डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एवं स्टाफ विशेष रूप से मौजूद थे। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उद्घाटन के उपरांत, पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्य अतिथि के रूप में जाखल के माया रिसोर्ट में “नशा मुक्त गांव अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जाखल के पांच वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया गया और सभी उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की शपथ ग्रहण कराई गई।। #newstodayhry @newstodayhry



