PUNJAB
Trending

मोगा में परिवार प्रबोधन की ओर से मनाया गया तीज का त्यौहार II

मोगा में परिवार प्रबोधन की ओर से मनाया गया तीज का त्यौहार II

मोगा -(हरपाल सिंह सहारण):- मोगा में परिवार प्रबोधन संस्था की ओर हरियावल प्रोग्राम के तहत तीज का आयोजन किया जिम में महिलाओं, मुटियारों ने पंजाबी बोलियो व टप्पे डाल कर धूम मचाई मोगा में परिवार प्रबोधन संस्था द्वारा हरियावल प्रोग्राम के तहत तीज का आयोजन बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। इस तीज मेले में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए तीज हरियाली समागम में भारी उत्साह दिखाया आज की पीढ़ी अपने पंजाबी विरसे से दूर होती जा रही है और यह एक महत्वपूर्ण पंजाबी त्यौहार है जो सावन के महीने में मनाया जाता है, विशेष रूप से विवाहित महिलाओं और अविवाहित लड़कियों द्वारा। इस दिन, महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनती हैं, झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं, मेहंदी लगाती हैं और गिद्दा करती हैं भले आज पंजाब में अलोप हो रहे विरसे को बचाना समय की जरूरत है। एक समय था जब महिलाएं श्रावण महीने में पार्कों में एकत्रित होकर यह त्यौहार मनाती थीं। लेकिन बदलते समय ने आज की युवा पीढ़ी को अपने त्योहारों से भी दूर कर दिया है। हमें युवा पीढ़ी को तीज महोत्सव मनाने प्रति अवगत करवाना चाहिए, ताकि आज की युवा पीढ़ी को तीज की महत्व बताने के लिए यह त्यौहार मनाया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button