Haryana
Trending

संतों के मार्ग पर चलते हुए समाज व राष्ट्र की भलाई के लिए करें काम II

संतों के मार्ग पर चलते हुए समाज व राष्ट्र की भलाई के लिए करें काम II

संतों के मार्ग पर चलते हुए समाज व राष्ट्र की भलाई के लिए करें काम:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सप्ताह ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा के प्रचार हेतु मंगलवार को संध्या फेरी का आयोजन किया गया। इस श्रृंखला के अंतर्गत आज नौवीं संध्या फेरी निकाली गई, जिसका आरंभ श्री शिव मंदिर एमसी कॉलोनी से हुआ। रोज की तरह संध्या फेरी प्रभु के पूजन और नारियल छोडक़र शुरू की गई। प्रभु भक्तों ने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर साध्वी संतोष भारती ने बताया कि आज के दिन हमें एक संकल्प लेना है की हम हर वर्ष अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से चलाए जा रहे प्रकल्प पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत भारत के हर राज्यों के अलग-अलग शहरों में पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषण होता जा रहा है और हम दिन प्रतिदिन एयर कंडीशनर पर निर्भर होते जा रहे हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि हम अपने गुरुओं और संतों की शिक्षाओं के अनुरूप अपने जीवन को स्वस्थ रखने के लिए वातावरण को दूषित न करे। पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की चुनौती का भी हम अधिक से अधिक पौधे लगा कर सामना कर पाएं। संतों के मार्ग पर चलते हुए समाज व राष्ट्र की भलाई के लिए ही काम करें। साध्वी जी ने बताया कि 5 सितंबर से 11 सितंबर तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के अंदर भी सभी भक्तों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि पृथ्वी का संतुलन बना रहे। भागवत भास्कर साध्वी कालिंदी भारती कथा करने के लिए पहुंच रही हैं। संध्या फेरी का आज अंतिम दिवस था, जिसका समापन कुछ पौधे लगा कर साध्वी बहन ने समापन कराया और लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button