Haryana
Trending

ड्रग कंट्रोल टीम का एक्शन मोड: कफ सिरप पर जांच शुरू II

ड्रग कंट्रोल टीम का एक्शन मोड: कफ सिरप पर जांच शुरू II

रेवाड़ी-(भानू शर्मा):- एम.पी.में कफसिरप से हुई 19 मासूमों की मौत के बाद अब हरियाणा के रेवाड़ी में भी स्वास्थय विभाग अलर्ट मोड पर नज़र आ रहा है जिसके चलते लगातार जिले के विभिन्न मैडिकल स्टोर्स पर विभिन्न प्रकार के कफ सिरप की सैम्पलिंग की जा रही है जिनकी रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की तैयारी की जाएगी। इस संदर्भ में नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर डॉ.रजनीश ने कहा कि अभी तक जिले में 12 मैडीकल स्टोर्स ऒर जाकर विभिन्न प्रकार के कफ सिरप की सैंपलिंग कर जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार चार वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों को इस प्रकार के कफ सिरप नहीं देने चाहियें ऒर बिना डॉक्टर की सलाह व प्रिस्क्रिप्शन के बच्चों को कोई भी कफ सिरप देने से बचना चाहिए II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button