PUNJAB
Trending

गांव पंचायत के डर से बेघर हुआ परिवार, प्रेम विवाह के बाद महिला को बनाया निशाना II

गांव पंचायत के डर से बेघर हुआ परिवार, प्रेम विवाह के बाद महिला को बनाया निशाना II

गांव में प्रेम विवाह करने पर लड़के के परिवार को पीटा, घर पर ताला लगाकर गांव से निकाला :-

पुलिस ने परिवार को घर में बैठाया :-

पुलिस महिला के बयान लेकर करेगी अगली करवाई :-

मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- मोगा जिले के गांव घलकलां में प्रेम विवाह करने के कारण एक परिवार के साथ हुई हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी तरसेम सिंह के बड़े बेटे ने 5 मई 2025 को गांव की ही एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। विवाह के बाद दोनों किसी अन्य स्थान पर रह रहे हैं। गांव पंचायत द्वारा पहले ही एक प्रस्ताव पारित किया गया था कि यदि गांव का कोई युवक-युवती प्रेम विवाह करेगा, तो उसे गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी प्रस्ताव के आधार पर, लड़की के परिवार और पंचायत के कुछ लोगों ने लड़के के परिवार पर लगातार दबाव बनाया। लड़के के माता जसबीर कौर पर यह आरोप लगाया गया कि विवाह में उनकी सहमति और भूमिका थी। डर के चलते जसबीर कौर भी पिछले दो महीनों से रिश्तेदारों के घर रह रही थीं। 21 जुलाई को जसबीर कौर घर पर लौटी तो गांव की महिला सरपंच के पति सुखचेन सिंह और लड़की के परिवार उनके घर पर पहुंचे। सरपंच के पति की मौजूदगी में लड़की के परिवार और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और घर में ताला लगाकर उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया। घायल जसबीर कौर को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाई गई थी पर पुलिस की और से कोई करवाई नहीं की गई। पूरे परिवार सड़क पर रात काट रही हे पीड़ित परिवार ने सोमवार को भी एसएसपी को मिलने पहुंचे थे आज मंगल बार को एसएसपी को मिलने पहुंचे कोई इंसाफ न मिलने पर रात कैसे गुजारेंगे उसके लिए जगह की तलाश कर रहे हैं। इस मामले में थाना सदर के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने कहा कि पंचायत और पीड़ित पक्ष को बुलाया गया था वही उनकी सहमति से लड़के के माता पिता को घर में दाखिल करवा दिया है ओर लड़के की मां के बयान लेकर अगली करवाई की जाएगी II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button