Haryana
Trending

महिला एवं बाल विकास विभाग ने भाई कन्हैया आश्रम में मनाया तीज उत्सव II

महिला एवं बाल विकास विभाग ने भाई कन्हैया आश्रम में मनाया तीज उत्सव II

महिला एवं बाल विकास विभाग ने भाई कन्हैया आश्रम में मनाया तीज उत्सव:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भाई कन्हैया आश्रम में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेणू शर्मा (जिला अध्यक्ष भाजपा, डबवाली) रही। कार्यक्रम में आश्रम के बच्चों द्वारा भी नृत्य पेश किया गया। अपने कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर दर्शना सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को जन आंदोलन के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत बेटा-बेटी के भेदभाव को समाप्त कर बेटियों को भी समान शिक्षा, प्रेम व सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम में पोषण टे्रकर मॉडल पर 100 प्रतिशत कार्य करने वाली विभिन्न ब्लॉक से पहुंची आंगनवाड़ी वर्कर्स को इस तीज के अवसर पर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि रेणू शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम बेटियों को के स्वास्थ्य पर कार्य करने की आवश्यकता है। स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। इस कार्यक्रम में बेटी की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण प्रदान किया गया, जिससे किसी भी बेटी की पढ़ाई बीच में ना रुके व पूर्ण शिक्षा व अच्छा रोजगार मिले। कार्यक्रम की व्यवस्था भाई कन्हैया आश्रम की ओर से की गई। इस मौके पर डब्ल्यू सीडीपीओ सुदेश कुमारी, सुपरवाइजर अम्बिका, गायत्री, रचना, बलविन्द्र, सुष्मिता, ज्योति मुवाल, कुसुम शर्मा, अंजना सहित सभी खंडों की आंगनवाड़ी वर्कर्स उपस्थित थीं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button