Haryana
Trending

प्राध्यापक पुरुषोत्तम लाल ने अपना कार्यकाल निष्ठा, ईमानदारी व लगन के साथ पूरा किया II

प्राध्यापक पुरुषोत्तम लाल ने अपना कार्यकाल निष्ठा, ईमानदारी व लगन के साथ पूरा किया II

कालांवाली-(पवन शर्मा):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुखचैन में ओढ़ा निवासी पुरुषोत्तम लाल पीजीटी इतिहास की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने 31 वर्ष तक एक अध्यापक के रूप में कार्य किया और पिछले 9 वर्ष से पीजीटी इतिहास के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुखचैन में कार्यरत थे। अध्यापन काल में उन्होंने अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा ईमानदारी व लगन के साथ निर्वहन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगशरण सिंह व अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा उनके निष्ठा पूर्ण कर्तव्य की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। विद्यालय परिवार के द्वारा उन्हें सोने की अंगूठी पहनाकर सम्मानित किया गया। पुरुषोत्तम लाल ने अपनी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय विकास के लिए 31 हजार की राशि अनुदान में दी। इस मौके पर स्टाफ सदस्य बलजीत सिंह, बूटा सिंह, दिनेश कुमार, राजकुमार, नेमपाल सिंह, जसपाल कौर, रिम्पी रानी, लाजवंती देवी, कर्मजीत कौर व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button